{"_id":"66aa91e28dbad48a24056287","slug":"saplings-dried-up-after-plantation-campaign-amethi-news-c-96-1-gon1004-123059-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पौधरोपण अभियान के बाद सूख गए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पौधरोपण अभियान के बाद सूख गए पौधे
Thu, 01 Aug 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में पौधारोपण अभियान के बाद पौधों की देखरेख के बारे में खूब बातें हुईं, लेकिन यह वादा धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि सिंचाई नहीं होने से बड़ी संख्या में पौधे सूख गए। जो कि विकास भवन के पास नंदन वन में देखे जा सकते हैं।
विकास भवन गेट के पास नंदन वन के नाम से पौधारोपण किया गया है। गर्मी व सिंचाई नहीं होने से सूखे पौधे देखे जा सकते हैं। करीब एक बीघा क्षेत्र में पौधे लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में पौधे जड़ से ही सूख गए हैं। जिसका बड़ा कारण जिले में पर्याप्त मात्रा में बरसात नहीं होने से सिंचाई न मिल पाना है। बुधवार को जिले में बारिश तो हो गई है, लेकिन सूख चुके पौधों के दोबारा हरा होने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि नगर पालिका को पौधों की सिंचाई करने के निर्देश दिए गए हैं।