फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sanitisation

सैनिटाइजेशन के साथ सफाई अभियान

Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sanitisation
अमेठी। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। सहालग का सीजन होने से सड़कों पर चहल-पहल रही तो सामान खरीदने के लिए लोग दुकान खोलवाने की कोशिश में जुटे रहे। कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में सेनिटाइजेशन व सफाई अभियान संचालित हुआ। अफसर व पुलिस कर्मी लगातार भ्रमण करते रहे। अनावश्यक बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई के साथ उन्हें बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के साथ ही लोगों को सुरक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर इन दिनों कोरोना कफ्र्यू घोषित किया गया है। कर्फ्यू का असर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण आंचलों में रविवार को देखने को मिला। अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे तो सहालग सीजन होने से सड़कों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में निकाय कर्मी तो गांवों में सफाई कर्मियों ने फायर टैंकर के माध्यम से गलियों व सड़कों की सफाई करते हुए सेनिटाइजर का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed