फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sanitation is being done to prevent infection from villages

संक्रमण से बचाव को गांव किए जा रहे सैनिटाइज

Wed, 20 May 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Sanitation is being done to prevent infection from villages
अमेठी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से संक्रमित गांवों को संक्रमण से बचाने के लिए युद्धस्तर पर सैनिटाइजर का छिड़काव हो रहा है। इतना ही नहीं नामित टीमें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सूचना संकलित करने में जुटी हैं तो गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है।
विज्ञापन

गांव की सीमा सील करने के बाद आवश्यक सामग्री की डोर स्टेप डिलेवरी करते हुए अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के साथ ही मास्क के प्रयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन फेज-3 के शुरूआत से पांच मई से जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन संक्रमित गांवों में बचाव कार्य युद्धस्तर से करने में जुटा है। गांव में संक्रमित मरीज मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सीमा सील कर प्रवेश व निकास को प्रतिबंधित कर प्रोटोकॉल के तहत कवायद शुरू कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को सील करने के बाद डीएम के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम की जा रही है। गांव को संक्रमण मुक्त करने तथा निगरानी के लिए नामित मजिस्ट्रेट की अगुवाई में राहत, बचाव के साथ सभी कार्य किए जा रहे हैं।
संयुक्त टीमें गांव में मिले संक्रमित के क्लोज कांटैक्ट खंगालते हुए डोर-टू-डोर सर्वे कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना संकलित कर रही हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।

गांव में सैनिटाइजर दवाओं के छिड़काव के साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने में जुटी हैं। गांव की सीमा को सील कर अग्रिम निर्देश तक मेडिकल व आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलेवरी करते हुए ग्रामीणों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा संक्रमण से बचाव के लिए घर की सीमा में रहने तथा मास्क का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed