फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangrah Amin and his nephew were shot dead due to enmity in Amethi

Amethi: रंजिश के चलते संग्रह अमीन और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या, छावनी में तब्दील गांव

Mon, 27 Feb 2023 11:12 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 11:12 PM IST
सार

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश को देखते हुए अस्पताल व मृतक के गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एएसपी व एसपी भी मौके पर कैम्प कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sangrah Amin and his nephew were shot dead due to enmity in Amethi
संग्रह अमीन और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में तैनात संग्रह अमीन व उसके भतीजे पर सोमवार शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजे को सीएचसी पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश को देखते हुए अस्पताल व मृतक के गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एएसपी व एसपी भी मौके पर कैम्प कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गांव भद्दौर निवासी सुरेश यादव (50) मुसाफिरखाना तहसील में संग्रह अमीन व अमीन संघ के तहसील महामंत्री थे। सुरेश की मां रामपती देवी भद्दौर की ग्राम प्रधान हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे सुरेश अपने भतीजे बृजेश यादव (25) के साथ जीप से घर जा रहे थे। वे दादरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो बाइक से आये चार हमलावरों ने उनके वाहन को रोककर दोनों पर ताबड़तोड़ कई फायर की और फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी मुसफिरखाना पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुछ लोग हत्या के पीछे गांव की चुनावी रंजिश को वजह बता रहे हैं। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed