{"_id":"67913f22afbf9a161d00a9f5","slug":"sangam-passenger-arrived-five-and-a-half-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1009-133555-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची संगम पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची संगम पैसेंजर
Thu, 23 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से संचालित हुईं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मालदा टाउन से नई दिल्ली के बीच संचालित मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली की यात्रा करने निकले लोगों को मजबूरी में पद्मावत एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को हुई। ट्रैक पर संचालित लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। ऐसे में लोगों को प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। देर शाम ट्रेन गौरीगंज आई तो लोग रवाना हुए।
इसके अतिरिक्त भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, तो पंजाब मेल डेढ़ घंटे देरी से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे व तकनीकी कारणों से ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है। यात्रियों को ट्रेन की स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।