{"_id":"5eb6c8468ebc3e9036453b79","slug":"sampling-of-positive-patients-will-be-done-again-on-the-12th-day-amethi-news-lko5208865163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव मरीजों की 12वें दिन दोबारा होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव मरीजों की 12वें दिन दोबारा होगी सैंपलिंग
विज्ञापन
अमेठी। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते देख प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। पॉजिटिव मिले मरीजों की 12वें दिन दोबारा सैंपलिंग कराई जाएगी। इनके संपर्क में आए लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिले में पिछले चार दिनों में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पॉजिटिव मरीजों को जहां लेवल-1 अस्पताल में आइसोलेट कराते हुए उनका उपचार शुरू करा दिया गया है वहीं इनके संपर्क में आए लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
डीएम अरुण कुमार ने मुसाफिरखाना नगर पंचायत समेत वहां के छह तो बाजार शुकुल के बदलगढ़ गांव समेत 11 राजस्व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन गांवों में रहने वाले शत-प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग व प्रतिबंधित क्षेत्र को जहां सैनिटाइज करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है वहीं पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक स्पेशल टीम को जिम्मेदारी दी है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल तिलोई स्थित रेफरल अस्पताल में क्वारंटीन कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि इन लोगों की लक्षण के आधार पर दोबारा सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल के तहत सभी कार्रवाई का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। कोशिश है कि किसी भी दशा में वायरस आमजनों में नहीं फैले। किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित क्षेत्र से न तो किसी को बाहर जाने दिया जाएगा और न ही प्रवेश करने दिया जाएगा।