फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samadhan diwas

Amethi News: पति ने बनवाया मकान, मौत के बाद पड़ोसी कर रहे कब्जा

Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
अमेठी। शहर स्थित थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचते ही उक बुजुर्ग महिला बिलख पड़ी। रोते हुए कहा कि उसके पति ने किसी तरह मकान बनवाया। पति की मौत के बाद पड़ोसी उसके मकान पर कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गौरीगंज थाने में एसडीएम राकेश कुमार व सीओ मंयक द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन होना था। हालांकि जगदीशपुर के इंडोरामा कंपनी में आयोजित निवेशक गोष्ठी में ड्यूटी लगने के कारण दोनों अफसर नहीं आ सके।
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र कर रहे थे। इस दौरान 11:30 बजे पंडरी गांव की एक बुजुर्ग महिला वहां पहुंची। उसके हाथ में एक प्रार्थना पत्र था। एसएचओ के मुखातिब होते ही बुजुर्ग महिला शिवलली बिलख पड़ी। कहा साहब.. मेरे पति ने बड़ी मुश्किल झेलकर छोटा सा मकान बनाया था। बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पड़ोसी उसके मकान को तोड़ कर कब्जा करने में जुटा है। सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम से भी शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर पुलिस गांव गई थी। रोक कर आई थी। लेकिन वह मान नहीं रहा। मकान तोड़ कर कब्जा कर रहा है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि छत छिन गई तो कहां जाएगी।। शिकायत सुनते ही प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल हलका दरोगा को मौके पर जा कर शिकायत निरस्तारित करने व वृद्धा को परेशान करने वाले को चेतावनी देने को कहा।
इसी बीच पूरे चंदईपुर गांव निवासी राम प्रसाद दिवस में पहुंचे। कहने लगे की साहब बंजर भूमि पर सब कब्जा कर रहे हैं। पक्की दीवार बना रहे हैं। ऐसे में नाली बाधित हो रही है। बंजर भूमि की पैमाइश कर कब्जा हटाया जाए।

सैंठा के सूबेदार भी मकान में हिस्सा पाने के लिए परेशान हैं। सूबेदार ने मकान में हिस्सा दिलाने की मांग की। इसी तरह अन्य फरियादी भी अलग-अलग शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए परेशान दिखे। दिवस में 21 लोगों की शिकायत सुनने के बाद छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतें निस्तारित करने के लिए चार संयुक्त टीम मौके पर रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed