फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 76 शिकायतें

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय तहसील में मंगलवार को एसडीएम राकेश कुमार व सीओ अर्पित कूपर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कुल 76 फरियादियों ने अधिकारियों को अपनी शिकायतें सुनाईं। शिकायतों में से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान दोनों अफसरों ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दिवस में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कराने का आदेश दिया। एसडीएम ने पिछले दिवस की लंबित शिकायतों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें 15 दिन से ज्यादा लंबित रहीं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवस में प्राप्त भूमि विवाद की शिकायतों के निस्तारण के लिए दो पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर रवाना की गईं। दिवस में तहसील स्तरीय सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed