फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sahjipur railway crossing

Amethi News: सहजीपुर क्रॉसिंग से सात घंटे तक बंद, राहगीर बेहाल

Tue, 13 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sahjipur railway crossing
संग्रामपुर (अमेठी)। सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का ब्लॉक लेकर पुराने रेलवे ट्रैक की लाइन बदलने का काम हुआ। इसके चलते अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर वाहनों का आवागमन सात घंटे ठप रहा। प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, रायबरेली लखनऊ समेत अन्य जिलों से आने और जाने वाले वाहनों को 20 किलो. अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पुराने ट्रैक की लाइन को निकाल कर नई लाइन बिछाने के लिए अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रोड ब्लॉक का निर्णय लिया गया था। पुलिस-प्रशासन से सहमति मिलने के बाद सुबह 10 बजे से अमेठी-प्रतापगढ़ की सहजीपुर क्रॉसिंग संख्या 95/बी पर रोड ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक होने से अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग का यातायात संग्रामपुर-मोड़ से कालिकन चौराहे होते हुए लोहियानगर तक परिवर्तित कर दिया गया।
इसके चलते लखनऊ, रायबरेली व प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर से आने वाले छोटे व बड़े चार पहिया वाहनों को सहजीपुर क्रॉसिंग से वापस लौटना पड़ा। चार पहिया वाहनों को कालिकन चौराहे से होकर करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर जाना पड़ा। वहीं बाइक सवार जोखिम लेते हुए सहजीपुर हॉल्ट स्टेशन से रेलवे लाइन पार करते दिखे। अधिकतर बाइक सवार दो किलोमीटर दूर अम्मरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बनी पुलिया से जैसे तैसे निकले। वहीं अमेठी से संग्रामपुर रोड पर वाहनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। रूट डायवर्जन के लिए कोई संकेतक न होने से 10 किमी. बाद क्रॉसिंग पहुंचने पर सूचना मिली सकी। उन्हें फिर वापस लौट कर डायवर्जन रूट पर जाना पड़ा।

दी गई थी सूचना
मिश्रौली रेलवे स्टेशन मास्टर केपी मीना ने बताया कि सहजीपुर क्रॉसिंग पर पुराने ट्रैक के रेलवे लाइन बदलने के लिए पहले स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई थी। इसके बाद सात घंटो का ब्लॉक लेकर सहजीपुर क्रॉसिंग पर पुरानी लाइन बदली गई। इसकी सूचना भी प्रसारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed