फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rumor of attack on SP MLA and vandalism of car, post goes viral

Amethi News: सपा विधायक पर हमले और गाड़ी में तोड़फोड़ की अफवाह, पोस्ट वायरल

Mon, 26 Aug 2024 12:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Rumor of attack on SP MLA and vandalism of car, post goes viral
वायरल की गई पोस्ट
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया के फेसबुक पर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पर हमला और गाड़ी में तोड़फोड़ होने की पोस्ट वायरल हुई। पोस्ट वायरल होने के बाद लोग विधायक का हाल-चाल लेने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन


हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने भी फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट को फर्जी बताते हुए स्वयं के पूरी तरह से स्वस्थ होने व किसी के अफवाह फैलाने की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पर हमले और उनको गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर एक्स व सोशल मीडिया पर रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पोस्ट राकेश भैया समर्थक नाम से बनी आईडी एक पोस्ट ने जिले में खलबली मचा दी। पोस्ट में लिखा गया कि विधायक जी पर हमला, उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वालों पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी अपराधी नहीं हुए गिरफ्तार। क्या प्रशासन विधायक जी की हत्या करवाना चाहता है। जैसे ही पोस्ट सार्वजनिक हुई तो लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला विधायक के संज्ञान में आया। इसके बाद विधायक राकेश प्रताप सिंह उस पोस्ट को रिमार्क करते हुए लिखा कि किसी असामाजिक तत्व ने फर्जी आईडी बनाकर अफवाह फैलाया है। सभी निश्चिन्त रहें मैं पूर्ण रूप से सुरक्षित और सकुशल हूं। ऐसा भ्रामक खबर एवं दुष्प्रचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। विधायक राकेश प्रताप सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में आधुनिक हथियारों से लैस कई सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed