फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roadways buses start operating for Ayodhya

Amethi News: अयोध्या के लिए बसों का संचालन बहाल, अफसर कर रहे निगरानी

Thu, 25 Jan 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses start operating for Ayodhya
बस के इंतजार में गौरीगंज में खड़े लोग
जगदीशपुर/ अमेठी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भीड़ के दबाव को देखते हुए थौरी बार्डर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। बुधवार की सुबह प्रशासनिक अफसरों के हस्तक्षेप के बाद अयोध्या रूट के लिए रोडवेज बसों का संचालन बहाल कर दिया गया है।बुधवार की सुबह 26 यात्री को लेकर दो बसें अयोध्या के लिए रवाना की गईं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अयोध्या धाम में भारी भीड़ को देखते हुए जिलेवासियों से अभी कुछ दिन अयोध्या न जाने की अपील की है। अफसरों ने बढ़ाई रोडवेज बसों की माॅनीटरिंग- अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अयोध्या में इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से बाहर से सरकारी एवं निजी वाहनों पर आने वाले प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन बुधवार सुबह से बहाल कर दिया गया है। स्थानीय बस स्टेशन से रोडवेज की दो बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में रोडवेज बसों को अयोध्या भेजा जा रहा है। पांच बसें अयोध्या में हैं, जो श्रद्धालुओं को लेकर वापस आएंगी। श्रद्धालुओं को समस्या न हो, इसके लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन के संबंध में उच्चाधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन



अयोध्या रूट पर भारी वाहनों की नो इंट्री
- रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र से भारी वाहनों का का यातायात सामान्य करते हुए उन्हें आगे के लिए इंट्री दी गई। भाले सुल्तान शहीद स्मारक कादूनाला थाना क्षेत्र के थौरी स्थित आम घाट चेक पोस्ट पर अयोध्या के रास्ते से बाहर के लिए जाने वाले भारी वाहनों को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के बाद छोटी गाड़ियों को जाने दिया गया। ट्रक चालक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक से शराब की बोतल फिरोजाबाद से गुवाहाटी के लिए लोड करके निकले थे, जिन्हें रोककर अयोध्या जाने के लिए मना कर दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर आजमगढ़ के रास्ते से जा रहे हैं। रुद्रौली निवासी आशीष कुमार ने बताया कि ट्रक लेकर उन्हें खंडासा जाना है।

जगदीशपुर में सामान लेकर आए थे, आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सुल्तानपुर के कूरेभार के ओझा का पुरवा निवासी रमेश कुमार का कहना है कि जगदीशपुर से मुर्गीदाना लोड कर पारा बाजार जाना है, लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है। सीओ अतुल सिंह का कहना है कि अभी अयोध्या रूट पर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed