{"_id":"67bd64b7f7b6f690050d8634","slug":"roadways-bus-going-to-ayodhya-via-villages-met-with-an-accident-in-amethi-due-to-traffic-jam-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस हादसे का शिकार, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस हादसे का शिकार, यात्रियों ने किया हंगामा
Tue, 25 Feb 2025 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:05 PM IST
सार
जाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस अमेठी में हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों ने हंगामा किया तो परिचालक ने सभी के पैसे वापस किए।
विज्ञापन
जाम के चलते गांवों के रास्ते अयोध्या जा रही रोडवेज की बस हादसे का शिकार,
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में प्रयागराज से अयोध्या धाम दर्शनार्थियों को लेकर जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जाम के चलते चालक लिंक मार्ग से लेकर जा रहा था। रास्ते में बस खड्डे में उतर गई। बस में सवार 40 श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। यात्रियों ने हंगामा किया तो पैसे वापस किया गया। साथ ही उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव के पास हुआ। यहां पर बस चालक रास्ता भटक गया। रास्ता भटकने की वजह से रेलवे ट्रैक के स्थाई रूप से बंद होने से, बैक करते समय बस सड़क के किनारे खड्डे में उतर गई।
विज्ञापन
प्रयागराज में संगम स्नान करने वाले दर्शनार्थी अयोध्या धाम के लिए जा रहे थे। अयोध्या धाम डिपो की बस थी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनका किराया वापस कर दिया गया। मंगलवार सुबह हाइड्रा की मदद से बस को खड्डे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन