फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roads will be constructed with 8.74 crores

8.74 करोड़ रुपये से सुधरेंगी यूपीसीडा की सड़कें

Thu, 19 May 2022 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed with 8.74 crores
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टूटी सड़कों से स्थानीय उद्यमियों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। इन सड़कों का उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण हो सके इसके लिए शासन की ओर से 8.74 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर के उतेलवा के अलावा गौरीगंज के टिकरिया में औद्योगिक क्षेत्र है। दोनों औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें बदहाल हैं। अरसा पूर्व से इन सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग प्रशासन के साथ शासन से की जा रही थी। शासन के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने पहले चरण में तीन सेक्टरों को चिह्नित कर निर्माण के लिए टेंडर तैयार कि ये हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर सड़कों का उच्चीकरण कर डामरीकरण, और सड़कों के किनारे खोदाई में क्षतिग्रस्त व टूट चुकी पटरियों पर इंटरलॉकिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्र आवासीय सेक्टर के आठ और 12 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग लगाने के लिए 3.46 करोड़ रुपये, उतेलवा सेक्टर की जर्जर पांच मुख्य सड़कों के लिए दो करोड़ 70 लाख 79 हजार रुपये व टिकरिया सेक्टर की छह सड़कों के लिए दो करोड़ 57 लाख 84 हजार रुपये आवंटित करने के साथ निविदा आमंत्रित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीडा सिविल लखनऊ के प्रबंधक राज कमल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसका फाइनेंशियल बिड खुलना शेष है। उन्होंने बताया कि अन्य मुख्य सड़कों का आगणन प्रक्रिया में लगा हुआ है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed