{"_id":"67019b3a9ef076fb86039c64","slug":"roads-damaged-people-falling-and-getting-injured-amethi-news-c-96-1-ame1010-126974-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कें क्षतिग्रस्त, गिरकर घायल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कें क्षतिग्रस्त, गिरकर घायल हो रहे लोग
Sun, 06 Oct 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। वर्षों से मरम्मत नहीं होने से विकास खंड गौरीगंज क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई हैं। सड़कों पर हुए गहरे गड्ढों में गिरकर बाइक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में पानी जमा रहने से आसपास के ग्रामीणों के संक्रामक बीमारियों की चपेट में भी आने की आशंका बनी रहती है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे
गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग से लोकई का पुरवा होते हुए कटरा जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। परिषदीय विद्यालय के अलावा कटरा, महिमापुर, जेठौना के ग्रामीणों के आने-जाने का यह प्रमुख मार्ग है। साथ ही जिला मुख्यालय की सड़क से जुड़ता है। बदहाल सड़क पर पानी भरा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अजय सिंह गौर ने बताया कि गड्ढों में पानी भरा होने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अवर अभियंता अमित पाठक ने कहा कि बारिश के बाद लोकई का पुरवा के पास सड़क की पक्की पैचिंग की जाएगी। सहायक अभियंता प्रीतम सिंह ने कहा कि गौरीपुर और पूरे बेलौरन में बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद पक्की पैचिंग होगी।
सड़क पर उखड़ीं गिट्टियां
लोकई का पुरवा गांव में राजेंद्र के घर के पास सड़क से काली गिट्टियां (बजरी) गायब हो चुकी हैं। सड़क पर बड़ी गिट्टियां उभर आई हैं। पूर्व प्रधान सीपी यादव ने बताया कि सड़क टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में गिरकर ग्रामीण चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
गहरे गड्ढों में भरा पानी
गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग से बहोरिकपुर होते हुए पूरे बेलौरन जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है। ग्रामीण अमर बहादुर सिंह ने बताया कि गौरीपुर गांव में सड़क पर पानी भरा रहने से राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं। कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।