फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Road to Chandigarh will be easy, summer special will pass through Amethi

Amethi News: चंडीगढ़ की राह होगी आसान, अमेठी से गुजरेगी समर स्पेशल

Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Road to Chandigarh will be easy, summer special will pass through Amethi
अमेठी सिटी। रेलवे विभाग ने वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच अमेठी होकर समर स्पेशल संचालन को मंजूरी दी है। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू होगी। ट्रेन का संचालन 22 जून से शुरू हो जाएगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन चार फेरे लगाएगी। इससे चंडीगढ़ जाने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन


वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक शनिवार यानी 22 व 29 जून, 6 व 13 जुलाई को दोपहर 2.40 बजे समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, और अगले दिन सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। अमेठी में यह गाड़ी शाम 5.45 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से प्रत्येक रविवार यानी 23 व 30 जून, 7 व 14 जुलाई को सुबह 9.30 बजे चलेगी और रात 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। अमेठी में यह गाड़ी रात 10.30 बजे आएगी। समर स्पेशल ट्रेन के रास्ते में ठहराव प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर-जगाधरी, अंबाला छावनी में भी होगा।
विज्ञापन

टिकट की बुकिंग शुरू
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के दो, तृतीय श्रेणी एसी के तीन, शयनयान के चार, सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत 16 कोच लगेंगे। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। चंडीगढ़ के लिए लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी से बचाने के लिए संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed