{"_id":"6ab590c4b945162cfb02770f","slug":"road-to-be-paved-soon-commuting-will-become-easier-amethi-news-c-96-1-ame1002-176496-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द पक्की होगी सड़क, आसान होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द पक्की होगी सड़क, आसान होगा आवागमन
Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए प्रस्तावित गौरीगंज के गोठवा से बसायकपुर पिचरोड मार्ग। -संवाद
शाहगढ़। बारिश में कीचड़ व जलभराव से जूझने वाले आठ गांवों के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। गौरीगंज के गोठवा से बसायकपुर पिचरोड तक करीब एक किलोमीटर संपर्क मार्ग का 90 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कराया जाएगा। मार्ग ताला बाजार में प्रतापगढ़-जगदीशपुर हाईवे से जुड़ता है। सड़क बनने से अमेठी तहसील, जिला मुख्यालय व बाजार तक पहुंचना आसान होगा।
सड़क बनने से तिवारी का पुरवा, अम्मर का पुरवा, कालू का पुरवा, सम्भावां, घूरे का पुरवा, बिसूरा, गुड़रे और गोठवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। अभी कच्चा मार्ग होने के कारण बारिश में पानी भर जाता है और कीचड़ के चलते पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों से आवागमन भी जोखिम भरा रहता है।
ग्रामीणों के मुताबिक अमेठी जाने के लिए उन्हें करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क बनने के बाद यह दूरी कम होगी। इससे रोज आने-जाने वाले लोगों के समय के साथ वाहनों के ईंधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को विद्यालय, मरीजों को अस्पताल और किसानों को बाजार व मंडी तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण आशीष ने बताया कि सड़क बनने से रोज अमेठी आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।
लवकुश ने कहा कि बच्चों और मरीजों के आवागमन में परेशानी कम होगी। ओम प्रकाश ने बताया कि दूरी घटने से ईंधन खर्च भी बचेगा। विकास और सालिकराम ने कहा कि खराब रास्ते के कारण लंबे समय से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-- -- -
बजट स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गोठवा से बसायकपुर पिचरोड तक संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।