{"_id":"5e42f21a8ebc3ee5b5719bfa","slug":"road-developing-amethi-news-lko5079955189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मीटर चौड़ी होंगी अमेठी की चार सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मीटर चौड़ी होंगी अमेठी की चार सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कें जल्द ही सात मीटर चौड़ी होंगी। लोगों की मांग पर भाजपा विधायक ने इसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेज दिया है। प्रस्ताव को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली तो इन सड़कों का प्रति दिन प्रयोग करने वाले कई हजार लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले ढकवा-जगदीशपुर राजमार्ग से अमेठी-अठेहा मार्ग को जोड़ने वाला ताला-गोसाईगंज मार्ग, अमेठी-विशेषरगंज मार्ग, अमेठी-ककवा रोड से उमापुर गानापट्टी को जोड़ने वाला मार्ग और अमेठी-किठावर रोड से बिराहिनपुर जाने वाली सड़क जल्द ही सात मीटर चौड़ी होगी।
यह चारों सड़कें ऐसी हैं जिन पर दिन भर लोगों का आवागमन लगा रहता है। यह सभी सिंगल रोड हैं। लोगों की मांग पर स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने इन चारों सड़कों का चौड़ीकरण प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। भेजे गए प्रस्ताव में शामिल सभी सड़कों को सात मीटर चौड़ा कराते हुए उनकी पटरियां दुरुस्त कराने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
जिन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है उनकी कुल लंबाई 23 किलोमीटर है। इन सड़कों का चौड़ीकरण होने से इनका प्रयोग करने वाले हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।