{"_id":"6012facf8ebc3e5bb221fdbb","slug":"road-construction-amethi-news-lko5620453142","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनेगा जामो-भादर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनेगा जामो-भादर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। गौरीगंज तहसील के जामो ब्लॉक से निकलकर भादर तक जाने वाली 45.5 किलोमीटर लंबी सड़क के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। एक लेन की खस्ताहाल इस सड़क को जल्द ही साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी इस सड़क का सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में जुटा है।
गत दिनों जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जामो-भादर मार्ग का सृदढ़ीकरण व चौड़कीरण कराने की घोषणा की थी। जन प्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम से कहा था कि 45.5 लंबी इस सड़क का निर्माण कई दशक पूर्व हुआ था। एक लेन की इस सड़क की हालत बेहद खस्ता है। इस सड़क का निर्माण होने से न सिर्फ कई हजार लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा बल्कि उन्हें कम दूरी भी तय करनी पड़ेगी। डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क का गहन सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि सभी सड़कों व पुल का डीपीआर बनवाया जा रहा है। जल्द ही सड़क का डीपीआर शासन को भेजा जाएगा। चूंकि यह सड़क डिप्टी सीएम की घोषणा में शामिल है, इसलिए डीपीआर मिलते ही सड़क को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।