फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Road Accident in Amethi bike collided with tractor-trolley parked on the roadside

Road Accident: अमेठी में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो की मौत; एक गंभीर

Thu, 09 Nov 2023 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Nov 2023 08:51 AM IST
सार

अमेठी के मौलवी कलां गांव के पास बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार तीन लोग सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। हादसे में  दो लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Road Accident in Amethi bike collided with tractor-trolley parked on the roadside
अमेठी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जायस थाने के मौलवी कलां गांव के पास बुधवार देर रात बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जायस कोतवाली इलाके के मौलवी कला गांव के पास देर रात कजियाना मोहल्ले के रहने वाले बाप-बेटे धर्मेंद्र और सुंदरलाल और एक अन्य व्यक्ति सुल्तान एक बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ से आ रहे थे। तभी मौलवी कला गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत जायस पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जायस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थनीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सुंदरलाल और सुल्तान की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed