फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reward of 25-25 thousand on six wanted in the murder of BJP booth president

Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में वांछित छह पर 25-25 हजार का इनाम

Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25-25 thousand on six wanted in the murder of BJP booth president
दिनेश सिंह फाइल फोटो
अमेठी। भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने फरार चल रहे छह अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को नये सिरे से टास्क दिया गया है। इसमें सर्विलांस टीमों को भी सहयोग के लिए कहा गया है। अभी तक इस मामले में दो को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह (40) की 18 जुलाई की देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने भिटहरी के पास ओवरटेक कर पिटाई कर दी। पिटाई से दिनेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक दिनेश सिंह की पुत्री शालिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संजय उर्फ मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, पंचम सिंह व प्रतापगढ़ जिले के अंतू थानाक्षेत्र के जमादार का पुरवा उमरी निवासी रवि शंकर पांडेय पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच की पता चला कि मुन्ना सिंह सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों की पुलिस हिरासत में तमंचा लिए पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के कहने पर साजिश के तहत रविशंकर पांडेय, दीपक सिंह, ऋषभ सिह, विमल सिंह, अभय प्रताप सिंह,सुरेन्द्र यादव व राम करन वर्मा ने दिनेश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 25 जुलाई को रविशंकर पांडेय व दीपक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में वांछित फरार चल रहे संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, ऋषभ सिंह, विमल सिंह, अभय प्रताप सिंह उर्फ बादल सिंह, सुरेन्द्र यादव व राम करन वर्मा की गिरफ्तारी अभी तक न होने पर पुलिसिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।एसपी डॉ. इलामारन जी. ने प्रकरण की अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। इसके बाद फरार सभी छह आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों को पकड़वाने में मदद करने वालों का नाम गुप्त रखते हुए इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed