फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Revenue villages associated with purchasing centers

क्रय केंद्रों से संबद्ध किए गए राजस्व गांव

Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Revenue villages associated with purchasing centers
अमेठी। सभी गांवों के किसानों को फसल का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाया जा सके, इसके लिए जिले के सभी राजस्व गांवों को अलग-अलग क्रय केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। एडीएम की ओर से जारी आदेश में केंद्र प्रभारियों को अपने केंद्र से संबद्ध गांवों में प्रचार-प्रसार कर किसानों का धान टोकन सिस्टम से पारदर्शी ढंग से खरीदने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर किसानों को धान का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नई कवायद शुरू की है। इसके तहत जिले के सभी राजस्व गांवों को नौ एजेंसियों के 51 केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए उनके गांवों को नजदीकी केंद्रों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में प्रभारियों को संबद्ध गांवों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने व धान खरीद के दौरान प्रत्येक दशा में टोकन सिस्टम का पालन करने को कहा गया है। एडीएम ने कहा कि मंगलवार व शुक्रवार का दिन सीमांत कृषक (जिनके पास एक हेक्टेयर भूमि) तथा लघु किसान (जिनके पास दो हेक्टेयर भूमि) से खरीद के लिए आरक्षित करते हुए निर्धारित प्रति हेक्टेयर उत्पादन के आधार पर धान खरीद करने को कहा है। एडीएम ने क्रय केंद्र पर बिना पंजीकरण व टोकन सिस्टम से धान खरीद करने तथा फसल बिक्री में किसानों को परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed