फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Responsible unknown, development fund of three gram panchayats reached the account of private firm

Amethi News: जिम्मेदार अनजान, निजी फर्म के खाते में पहुंच गई तीन ग्राम पंचायतों की विकास निधि

Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Responsible unknown, development fund of three gram panchayats reached the account of private firm
बाजारशुकुल (अमेठी)। तीन ग्राम पंचायतों के विकास के लिए शासन से आवंटित राशि जिम्मेदारों की जानकारी के बगैर एक निजी फर्म के खाते में अंतरित होने का खुलासा बुधवार को हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद विकास महकमे में हड़कंप मच गया। सचिव की तहरीर पर फर्म संचालक पर केस दर्ज करवाने संग खातों पर रोक लगाते हुए जिम्मेदार मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन



विकास खंड बाजारशुकुल की ग्राम पंचायत तेंदुआ, संसारपुर व खेममऊ में सचिव के पद पर जितेंद्र बहादुर सिंह कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर ग्राम पंचायत के विकास निधि खाते से तीन लाख व तीन लाख 20 हजार रुपये अंतरित होने का मैसेज आया। बिना डोंगल लगाए केंद्रीय वित्त व ग्राम निधि प्रथम की धनराशि अंतरित होने का मैसेज देख सचिव के होश उड़ गए। सचिव ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान खेममऊ सरजू पाल, तेंदुआ प्रधान दान बहादुर गुप्ता तथा संसारपुर की प्रधान अनीता देवी को दी।
विज्ञापन



जानकारी के बाद बुधवार सुबह सभी बैंक गए। बैंक से खाते का लेखा-जोखा निकलवाया तो पता चला कि 28 अक्तूबर से सात जनवरी तक सात बार में तीनों ग्राम पंचायतों से अलग-अलग तिथियों में 17,91,950 रुपये इंटरप्राइजेज नाम की एक निजी फर्म के बैंक खाते में अंतरित हुए हैं। बिना डोंगल लगाए व जानकारी के ग्राम पंचायत का पैसा अंतरित होने की सूचना सचिव ने बीडीओ को दी तो विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद बीडीओ के निर्देश पर सचिव ने इंटरप्राइजेज के संचालक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






खाता संचालन पर लगाई रोक
बीडीओ अंजली सरोज ने बताया कि सचिव की सूचना के बाद तीनों ग्राम पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक लगवा दी गई है। विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों का स्टेटमेंट मंगवाया गया है। सभी सचिवों से अपनी ग्राम पंचायतों के खातों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





मामले की करवाई जाएगी जांच
डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एडीओ पंचायत को सचिव की तहरीर पर केस दर्ज करवाने का निर्देश दिया गया है। कैसे ग्राम पंचायत विकास का पैसा बिना जिम्मेदारों के डोगल लगाए निजी फर्म के खाते में अंतरित हो गया, मामले में कौन-कौन संलिप्त है। सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच होगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed