फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Transformer capacity increased at Bhadar substation.

Amethi News: भादर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ी

Sat, 10 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transformer capacity increased at Bhadar substation.
 भादर उपकेंद्र में लगाने के लिए ले जाया जा रहा 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर।- संवाद
भादर। भादर उपकेंद्र में 5 एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और शिफ्ट में आपूर्ति की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



यह कदम बढ़ते बिजली भार को संभालने में मदद करेगा। उपकेंद्र से घोरहा, कल्यानपुर, भीमी, कृषि और सोनारी के पांच 11 केवी फीडर जुड़े हैं। गर्मी में घरेलू खपत और निजी नलकूपों से बिजली की मांग बढ़ जाती थी। अधिक भार के कारण आपूर्ति प्रभावित होती थी और फीडरों को शिफ्ट में चलाना पड़ता था। एसडीओ भेटुआ कमलेश कुमार ने बताया कि घोरहा फीडर पर अधिक लोड रहता था। अब ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी होने से अतिरिक्त भार संभाला जा सकेगा। सभी फीडरों को रोस्टर के अनुसार बिजली देने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर पहले पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। अब एक ट्रांसफार्मर 10 एमवीए और दूसरा आठ एमवीए क्षमता का लगाया गया है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार के अनुसार, क्षमता वृद्धि से पांचों फीडरों की आपूर्ति बेहतर होगी और ट्रिपिंग कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कामकाज और सिंचाई को मिलेगी राहत
भादर निवासी रामलाल यादव ने बताया कि अधिक लोड के समय बिजली बार-बार ट्रिप होने से घरेलू कामकाज और खेती प्रभावित होती थी। सुरेश वर्मा ने कहा कि बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आती थी। क्षमता बढ़ने से बेहतर आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed