फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Resolve industrial problems quickly

Amethi News: औद्योगिक समस्याएं जल्द निपटाएं

Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Resolve industrial problems quickly
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम व एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। डीएम ले मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जिला प्रबंधन इकाई की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने इकाइयों और व्यापारिक बंधुओं से मिली शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। औद्योगिक भूखंडों पर कब्जा दिलाने, अवैध कब्जे हटाने, टूटी नालियों के पुनर्निर्माण व सफाई के निर्देश दिए। पार्किंग, विद्युत कनेक्शन और निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और एक जनपद एक उत्पाद योजनाओं की समीक्षा में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



निवेशकों की ओर से किए गए एमओयू के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। डीएम ने उन्हें धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना में किसी भी उद्यमी को किसी विभाग से कठिनाई आने पर समिति को अवगत कराएं। ऐसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र और उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, एलडीएम, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष इंजीनियर संजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed