फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   remembered on Jayanti

राजीव गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रम

Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
remembered on Jayanti
अमेठी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को संचार क्रांति का संवाहक बताया। इस दौरान गांवों में प्रभात फेरी, श्रमदान, पौधरोपण, संगोष्ठी व चौपाल के साथ सफाई कर्मी, स्वाधीनता सेनानी, शहीद परिवार, रसोइया, आशा बहू, आंगनबाड़ी व शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती इस बार कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर गांवों में मनाई गई। गुरुवार से शुरू जय भारत महासंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत क्षेत्र के चिन्हित गांवों में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पार्जन कर उन्हें संचार क्रांति का जनक बताते हुए उनके जीवन व कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभात फेरी, श्रमदान, पौधरोपण, संगोष्ठी, चौपाल के साथ सफाई कर्मी, स्वाधीनता सेनानी, शहीद परिवार, रसोईया, आशा बहू, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र को सम्मानित करते हुए संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था उसे साकार करने के लिए उन्होंने सशक्त भारत का मार्ग प्रशस्त किया। संचार क्रांति के जनक राजीव ने कंप्यूटर क्रांति, पंचायतीराज, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और आंतरिक मजबूती व सशक्त विदेश नीति के माध्यम से राष्ट्र को महाशक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed