फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief to farmers: 3300 bags of fertilizer sent to committees

किसानों को राहत: समितियों पर भेजी 3300 बोरी खाद

Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers: 3300 bags of fertilizer sent to committees
अमेठी। जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों पर खाद न मिलने से किसान परेशान थे। किसान डीएपी खाद के लिए इधर उधर भटक रहे थे। जिसकी खबर को अमर उजाला ने नौ नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद समितियों पर खाद भेजनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रबी फसल की बोआई 15 अक्टूबर से शुरू हो जाती है। समितियों में खाद नदारद रहने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद भी समितियों पर खाद नहीं मिल पा रही थी। किसानों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने नौ नवंबर के अंक में सहकारी समितियों पर खाद का अकाल, अन्नदाता बेहाल शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसका असर रहा कि शुक्रवार को जिले के भादर, चंदौकी, दरपीपुर, देवकली, हरभान गोपियापुर, दुल्लापुर कला, गोरखापुर, रस्तामऊ, जमुवारी, कौहार, माधवपुर, मंगौली, निहालगढ़, पंडरी, पनियार, दादरा, सित्थन, गुलालपुर, नेवादा, मुसाफिरखाना, पिंडारा करनाई समितियों में 3300 बोरी डीएपी भेजी गई। शनिवार को सेमरौता, गोरियाबाद, महराजपुर, मोहइया केसरिया, सैठा, सराय महेशा, पाली, अलाईपुर, नीमपुर, रामबक्सगढ़, रेशी, सेंभुई, राजापुर, ढेमा, टीकरमाफी, खरगपुर में 2580 बोरी डीएपी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमेठी मित्रसेन वर्मा ने बताया कि 21 समितियों पर खाद भेज दी गई है। 16 समितियों पर खाद शनिवार को पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान परेशान न हों। जिले में प्रर्याप्त मात्रा में खाद है। उन्होंने बताया कि दीपावली बाद जिले को एक रैक उर्वरक और प्राप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed