{"_id":"6a34421b59c9c7ed2d0bfbe1","slug":"regular-yoga-reduces-stress-amethi-news-c-96-1-ame1008-168540-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नियमित योग करने से कम होता है तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नियमित योग करने से कम होता है तनाव
Fri, 19 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग रखी गई है।
योग दिवस के तहत ब्लॉक अमेठी, गौरीगंज वृद्धाश्रम, जामों, सिंहपुर, गायत्री शक्ति पीठ अमेठी, नगर पालिका परिषद जायस, बाबा गुरु गोरखनाथ धाम, टीकरमाफी परमहंस आश्रम, अहोरवा भवानी समरौता तथा रिजर्व पुलिस लाइन सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित होंगे। प्रशिक्षित योगाचार्य प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराएंगे। नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है।