{"_id":"6ab591c0fece84cc080787b0","slug":"refusal-to-perform-last-rites-due-to-murder-allegations-amethi-news-c-96-1-ame1002-176514-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हत्या का आरोप लगा अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हत्या का आरोप लगा अंतिम संस्कार से इन्कार
Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जामों के दृगपाल सिंह कटारी गांव निवासी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पिंटू (24) का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे, बाद में समझाने पर मान गए। आरोप है कि विवाद के बाद पिंटू की पिटाई की गई और शव पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों ने विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही है।
पिंटू अमेठी के जंगल रामनगर स्थित आम के बाग में रिश्तेदार के साथ रहकर निराई-गुड़ाई और रखवाली करते थे। बुधवार सुबह उनका शव गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटका मिला था। उस समय परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था। पुलिस ने आत्महत्या मानकर जांच शुरू की थी।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा। उसी दौरान परिजनों को कुछ लोगों के साथ पिंटू के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को परिजन रिपोर्ट दर्ज होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
-- -- -
पांच लोगों पर पिटाई का आरोप
चाचा सुभाष ने आरोप लगाया कि बाग में पिंटू के साथ रह रहे पांच लोगों ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद साजिश के तहत शव को आम के पेड़ से लटका दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
-- -- --
वीडियो और आरोपों की होगी जांच
सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि हुई है। वायरल वीडियो और परिजनों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हो गए।