{"_id":"5ef77e9d8ebc3e42d74e8c38","slug":"recovery-will-be-done-if-the-work-is-not-completed-within-the-stipulated-time-amethi-news-lko5280479138","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयसीमा में निर्माण पूरा नहीं तो होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयसीमा में निर्माण पूरा नहीं तो होगी रिकवरी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के मऊ अतवारा गांव में निर्माणाधीन जीआईसी भवन का शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला जांच कराने का निर्देश देते हुए समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने, समय पर भवन हैंडओवर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 2019 में जगदीशपुर के मऊ अतवारा गांव में 2.77 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण को स्वीकृति प्रदान की थी। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था।
निर्माण कार्य की धीमी प्रगति की शिकायत पर डीएम अरुण कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन स्कूल भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराने का निर्देश देते हुए डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर एक्सईएन को फटकार लगाई। डीएम ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का निर्देश देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने निर्धारित समय में भवन निर्माण पूरा कर हैंडओवर न करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर अर्जुन कुमार व ठेकेदार एसबी सिंह मौजूद रहे।