{"_id":"5fb552618ebc3e9beb594cf9","slug":"re-identified-flyover-service-lane-limit-amethi-news-lko5505815162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा चिन्हित की गई फ्लाईओवर सर्विस लेन सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा चिन्हित की गई फ्लाईओवर सर्विस लेन सीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित ककवा मार्ग पर पड़ने वाले 102-बी रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई ओवर की सर्विस लेन सीमा बुधवार को दोबारा निर्धारित की गई।
ककवा मार्ग पर अफसरों व व्यापारियों के साथ हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी की ओर से पूर्व में आठ मीटर तो बाद में नगर पंचायत की ओर से नौ मीटर पर निशानदेही करने को लेकर कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी।
शहर के ककवा रोड स्थित लखनऊ-वाराणसी रेल खंड 102-बी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरू होते ही व्यापारियों में हड़कंप गच गया। प्रशासन की ओर से राजस्व, पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर पंचायत की टीम द्वारा पीडब्ल्यूडी की सीमा में आ रहे मकानों को तोड़ने के लिए निशानदेही पूर्व में की गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद नगर पंचायत की ओर से सड़क के दोनों ओर के मकान मालिकों को मध्य सीमा से नौ मीटर तक जगह खाली करने के लिए नोटिस दी गई है। व्यापारियों का आरोप है कि नोटिस दिए जाने के पूर्व टीम द्वारा आठ मीटर पर निशानदेही की गई थी जिस पर बाद में नगर पंचायत की ओर से नौ मीटर तक भूमि खाली करने के लिए नोटिस दे दी गई।
इसी को लेकर कई दिनों से व्यापारियों में गहमागहमी चल रही थी। बुधवार को ककवा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी व नगर पंचायत के अफसरों के साथ एसडीएम योगेंद्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
व्यापारियों ने कहा कि गांधी चौक से निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज क्षेत्र में ककवा रोड की चौड़ाई अभिलेखों में जितनी दर्ज है अगर उससे अधिक भूमि ली जाती है तो उन्हें मुआवजा दिया जाए। आबादी एवं व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण इन लोगों ने सीमा के भीतर पडने वाले मकानों को तोडने के लिए समय देने की मांग की।
एसडीएम के निर्देश पर टीम की ओर से दोबारा निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया गया। एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यदि उन्हें कोई समस्या हो तो वह आकर बताएं उसका निस्तारण किया जाएगा।