{"_id":"6106c7368ebc3e6ff5055765","slug":"ration-will-be-given-in-bags-from-764-best-price-shops-amethi-news-lko589468059","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की 764 दुकानों पर बैग में मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की 764 दुकानों पर बैग में मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पांच अगस्त को अन्न महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान जिले की कोटे की 764 दुकानों पर उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण दिखाते हुए चयनित लाभार्थियों से वार्ता कराई जाएगी। संवाद के बाद दुकान पर नामित अफसर व जनप्रतिनिधि उपभोक्ताओं को बैग में राशन वितरित करेंगे।
कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों की आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। योजना के तहत जिले के 70,378 अन्त्योदय और 2,37,931 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह में दो बार निशुल्क राशन मिल रहा है।
योजना को पारदर्शी बनाने के साथ सभी उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए पांच अगस्त को समारोहपूर्वक अन्न महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन बैग में निशुल्क वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग ने सूचना विभाग के माध्यम से मिले बैगों की आपूर्ति कोटे की दुकानों को कराने के साथ ही जिले में सूचीबद्ध 3,54,788 कार्ड की 14,46,086 यूनिट के लिए प्रति यूनिट वितरण के लिए 43382.58 क्विंटल गेहूं व 28921.72 क्विंटल चावल का उठान कोटे की दुकान में कराने में जुटा है।
पूर्ति विभाग ने 764 कोटे की दुकानों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। नोडल अधिकारी पांच अगस्त को कोविड बचाव नियमों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संवाद का सीधा प्रसारण दिखाते व सुनाते हुए जनप्रतिनिधियों के हाथों उपभोक्ताओं को बैग में राशन वितरित करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।