{"_id":"65f498a9f28d263a94027ff4","slug":"raja-diggaj-mohana-link-road-became-dilapidated-within-a-year-of-repair-amethi-news-c-96-1-ame1002-115294-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मरम्मत के एक वर्ष में ही जर्जर हो गया राजा दिग्ग्ज-मोहना संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मरम्मत के एक वर्ष में ही जर्जर हो गया राजा दिग्ग्ज-मोहना संपर्क मार्ग
Sat, 16 Mar 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। ब्लॉक बहादुरपुर क्षेत्र के राजा दिग्ग्ज-मोहना संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने एक वर्ष पहले करीब 56 लाख रुपये से कराई थी। एक वर्ष में ही मार्ग के जर्जर होने से न सिर्फ लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही, बल्कि विभाग के मानक के अनुसार सड़क निर्माण के दावों की पोल की खुल रही है।
यह मार्ग राजा दिग्गज, धनापांडेय, पूरे फुरसत, पूरे ठाकुर राम तिवारी, निजामपाकर, बाराखां, मोहना समेत गावों को जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग के जेई रामकुमार ने बताया की संपर्क मार्ग के बगल से ही एक नई सड़क का निर्माण हो रहा है। इससे बड़े वाहनों का आवागमन मोहना संपर्क मार्ग पर बढ़ गया है। ठेकेदार से बात हुई है, उखड़ी हुई सड़क की जल्द ही मरम्मत करवाई जाएगी।