फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raipur and Chanderia teams won

Amethi News: रायपुर व चंडेरिया की टीम ने मारी बाजी

Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Raipur and Chanderia teams won
भादर। सिंगठी में जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। रायपुर और चंडेरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई।
विज्ञापन



तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रायपुर और बहादुरपुर के बीच खेला गया। रायपुर के कप्तान रवि ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बहादुरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 74 रन बनाए। रायपुर की टीम ने 7.2 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। शुभम ने चार छक्के व दो चौके की मदद से 47 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन




चौथा क्वार्टर फाइनल मैच अग्रेसर और चंडेरिया टीम के बीच खेला गया। चंडेरिया के कप्तान अल्ताफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अग्रेसर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। चंडेरिया की टीम 9.3 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। चंडेरिया के कप्तान अल्ताफ ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 35 रन बनाकर दो विकेट भी लिया। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक रीशू पांडेय, ज्ञानचंद पांडेय, कन्हैयालाल तिवारी, मुकेश यादव, पोनी दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed