फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain warning raises concerns among farmers

Amethi News: बारिश की चेतावनी से किसानों की बढ़ी चिंता

Wed, 28 Oct 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain warning raises concerns among farmers
गौरीगंज में खेत में काटकर रखी धान की फसल।-संवाद
अमेठी सिटी/जगदीशपुर। मौसम विभाग की चेतावनी से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। 28 से 31 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की आशंका के बीच खेतों में खड़ी और कटी धान की फसल के साथ दलहन व तिलहन की बोआई पर संकट मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


इन दिनों किसान धान फसल की कटाई के साथ सरसों, मटर, चना और मसूर की बोआई में जुटे हैं। ऐसे में बारिश होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। सहजीपुर के किसान वेदव्रत तिवारी ने बताया कि धान फसल की कटाई हो चुकी है। फसल सूखने के बाद ही उसका निपटान किया जाएगा। बारिश होने से कटी फसल भीग सकती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ठेंगहा के कमलदेव मिश्र और करुणेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बारिश थमने के बाद उन्होंने सरसों, मटर, चना और मसूर की बोआई करा दी है। अभी बीजों में अंकुरण हो रहा है। इस दौरान तेज बारिश होने से फसल प्रभावित हो सकती है। जामों के बसाइतपुर निवासी रमापति पांडेय और शाहगढ़ के रामललन यादव ने भी धान की फसल को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी सिंह ने एडवाइजरी जारी कर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है। उन्होंने मौसम अनुकूल होने पर धान फसल की कटाई करने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा है। सरसों और अलसी की बोआई से पहले खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी। सब्जियों और आलू की नर्सरी से अतिरिक्त पानी निकालने के इंतजाम करने को भी कहा है।



प्रशासन ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन सतर्क है। 28 और 30 अक्तूबर को मध्यम से तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गरज, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। एडीएम ज्योति सिंह ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जनसामान्य की सुरक्षा के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा। तहसील अधिकारी, पुलिस और नगर निकायों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव, नदी-नालों, बिजली और सड़क व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को भी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति में कलेक्ट्रेट नियंत्रण कक्ष के नंबर 05368-298052 और 05368-244355 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed