फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain further worsened the condition of the roads

Amethi News: बारिश ने और बिगाड़ दी सड़कों की दशा

Wed, 02 Oct 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rain further worsened the condition of the roads
शहगढ़-हरदोइया संपर्क मार्ग पर कपूरपुर गांव के पास हुआ गड्ढा
शाहगढ़ (अमेठी)। बारिश ने पहले से ही बदहाल सड़कों की सूरत और बिगाड़ दी है। तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कों तक पर सफर करना आसान नहीं है। इन सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन राहगीर क्षतिग्रस्त सड़कों पर गिरकर घायल होते रहते हैं। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। फिलहाल ग्रामीणों को गड्ढामुक्त अभियान में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



अस्पताल गेट पर हुए गड्ढों में भरा पानी
शाहगढ़ कस्बे से निकलते ही सीएचसी गेट पर हुआ गड्ढा राहगीरों के साथ मरीजों का दर्द भी बढ़ा रहा है। इस गड्ढे में आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। एंबुलेंस चालकों को गंभीर मरीज व गर्भवती महिलाओं को ले जाने में समस्या होती है। लोगों ने बताया कि इस गड्ढे में हमेशा पानी भरा रहता है। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन






शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
मार्ग पर कपूरपुर गांव के पास हुआ गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। इस मार्ग से स्कूली वाहन भी निकलते हैं। ग्रामीण रामसजीवन शर्मा व मयंक पांडेय ने बताया कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रामचंद्र मौर्य ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क अभियान में मार्ग की बदहाली दूर हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन







मार्ग गड्ढों में तब्दील, चलना दुश्वार
शाहगढ़-हरदोइया संपर्क स्थित खुड़ियापुर गांव के पास संपर्क मार्ग बदहाल है। कपूरपुर, गुलाल का पुरवा, खुडियापुर, उसमापुर, कसरावा, सीवन का गांव, दयाराम पांडेय का पुरवा, मंगल पांडेय का पुरवा, तरसडा, पूरे कालू दुबे, बेनी पाठक का पुरवा, जयपाल का पुरवा, डारीडीहा से होते हुए हरदोइया गांव को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग पर हुए लेपन का पता नहीं है। बिखरी गिट्टियों पर बाइक सवार फिसल कर घायल हो रहे है। चार पहिया वाहन से आवागमन करने वाले मार्ग से गुजरने के बजाय 10 किमी. दूर नंद महर चौराहा से होते हुए अधिक दूरी तय कर गंतव्य को पहुंचना मुनासिब समझ रहे है। ग्रामीण शेष नारायण पांडेय ने बताया कि निर्माण के बाद मरम्मत के बाद सिर्फ कागजी कोरम पूरा किया गया है।






बारिश से उखड गई सड़क
दयराम पांडेय का पुरवा के पास मार्ग पर हुए गड्ढों की गिनती ही मुश्किल है। पहले से ही खस्ताहाल मार्ग बारिश से और क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण राजीव लोचन तिवारी ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत मानक के अनुसार नहीं हुई थी। करीब एक साल पहले गड्ढों की पैचिंग हुई थी। बारिश से सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। इस पर सफर आसान नहीं है।






जल्द होगी मरम्मत
अवर अभियंता बालकराम ने कहा कि यह सड़क दो हिस्सों में बटी हैं। एक हिस्सा दो किमी. का है व दूसरा हिस्सा 6.8 किमी. है। इसका पहला हिस्सा अस्पताल तिराहे से दो किमी. विशेष मरम्मत के लिए प्रस्तावित है, जिस पर बारिश के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही शेष भाग की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed