फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rain fall

झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
rain fall
गौरीगंज/अमेठी। तीन दिन से आसमान में छाए बादल व क्षेत्र के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी बढ़ गई थी। बुधवार को दोपहर बाद शाम करीब चार बजे शहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में नगर पंचायत की ओर से जलनिकासी के लिए बन रही नालियों के जगह-जगह अवरुद्ध होने से पानी उफनाकर सड़क व गलियों से बहने लगा तो कई मोहल्लों व कार्यालयों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से छाए बादल बुधवार को बारिश में तब्दील हो गए। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बीच करीब चार बजे हुई झमाझम बारिश से शहर में हर ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। बारिश से लोगों को जहां उमसभरी गर्मी से निजात मिली तो शहर में नालियां उफनाकर सड़कों के ऊपर से बहने लगीं। हालात यह हो गए कि बारिश का पानी गलियों से बहने के साथ ही कई मोहल्लों व कार्यालयों में भर गया। तहसील व कोतवाली परिसर में तो बाढ़ जैसी स्थिति दिखने लगी।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद राहगीर दूषित पानी के बीच से आने जाने को मजबूर दिखे। बारिश ने शहर की जलनिकासी व सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। मुख्य मार्गों पर तो नाली निर्माण का कार्य चल रहा है लेकिन शहर के ज्यादातर वार्डों में स्थित नालियों की सफाई नहीं होने के चलते बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां चोक होने के चलते मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालांकि बारिश से किसानों को फायदा हुआ है। इससे जहां धान की अगेती खेती करने वालों को फायदा होगा वहीं अब तक नर्सरी न डालने वाले भी लाभान्वित होंगे। बरसात होने से किसान अब धान की फसल लगाने के लिए खाली पड़े खेतों की जोताई करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed