फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Railway Department Alert, Awareness Program conducted at the station

रेल विभाग अलर्ट, स्टेशन पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Railway Department Alert, Awareness Program conducted at the station
अमेठी। महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों जनपद अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अब रेल विभाग भी सक्रिय हो गया है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर रेल अफसर व कर्मचारी मौजूद यात्रियों को कोरोना के लक्षण व बचाव की जानकारी देते रहे। यही नहीं स्टेशन परिसर के कई स्थानों पर सेनिटाइजर भी रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सक्रिय रेल मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। मंत्रालय के निर्देश पर रेल विभाग यात्रियों की सुरक्षा व मदद के लिए अलर्ट मोड पर है। रविवार को रेलवे अस्पताल रायबरेली के डॉ. एसके साहू के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

टीम में शामिल चिकित्सकों ने स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर, स्टेशन मास्टर अनिल प्रजापति, आरपीएफ चौकी इंचार्ज एके राय, चेकिंग स्टाफ राजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर कोरोना से पीड़ित मरीजों की सहायता आदि के बारे में टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पीड़ित यात्री होने की जानकारी मिले तो स्वयं को सुरक्षित करने के साथ ही पीड़ित यात्री की मदद करते हुए उसे तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

इसके बाद चिकित्सक व अन्य स्टाफ की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों को कोरोना के लक्षण व उससे बचाव का तरीका बताया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया के रेलवे की ओर से मास्क तथा सुरक्षा किट एवं पीड़ित के लिए भी किट की व्यवस्था कराई गयी है। कहा कि जगह-जगह सेनिटाइजर भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed