{"_id":"67f5743e3b478df34704bf28","slug":"raid-on-illegal-storage-1200-quintals-of-wheat-seized-warehouse-sealed-amethi-news-c-96-1-ame1002-138006-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अवैध भंडारण पर छापा, 1200 क्विंटल गेहूं जब्त, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अवैध भंडारण पर छापा, 1200 क्विंटल गेहूं जब्त, गोदाम सील
Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में गेहूं के अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 1200 क्विंटल गेहूं बरामद किया। कार्रवाई दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के चंदौकी मार्ग स्थित गोदाम पर की गई, जहां से भारी मात्रा में अनधिकृत रूप से भंडारित गेहूं बरामद हुआ।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह और एसडीएम अमेठी आशीष सिंह ने संयुक्त रूप से छापा मारा। जब गोदाम संचालक से गेहूं के खरीद संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह वैध कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। इस पर अधिकारियों ने तत्काल गोदाम को सील कर दिया और नोटिस जारी कर संचालक से जवाब मांगा गया है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि गोदाम में 1200 क्विंटल गेहूं का अवैध रूप से भंडारण पाया गया है। जिसे जब्त कर संचालक को नियमानुसार नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने और बिचौलियों की भूमिका पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि गेहूं का अवैध भंडारण व प्रेषण रोका जा सके।