फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raid on 34 fertilizer shops, 16 samples sent for testing

Amethi News: 34 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए 16 नमूने

Tue, 25 Jun 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Raid on 34 fertilizer shops, 16 samples sent for testing
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित रेट में आवश्यकतानुसार उर्वरक मुहैया करवाने के लिए कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को एसडीएम की मौजूदगी में कृषि विभाग के अफसरों ने चारों तहसील में 34 उर्वरक दुकानों पर एक साथ छापामारी की। कार्रवाई के दौरान 16 डीएपी उर्वरक के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए कमियां मिलने पर तीन विक्रेताओं को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शुक्रवार को गौरीगंज में एसडीएम दिग्विजय के साथ उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने तो तिलोई में एसडीएम अमित सिंह व जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, मुसाफिरखाना में एसडीएम प्रीति तिवारी संग उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरिओम मिश्र और अमेठी में एसडीएम आशीष सिंह संग अपर जिला कृषि अधिकारी शुभम पांडेय ने उर्वरक दुकान पर छापामारा। टीम ने दुकानों पर मौजूद स्टॉक, प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से बिक्री, कैश मेमो समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान 16 डीएपी उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच के दौरान कमी मिलने पर मौर्य खाद भंडार भेलाईकला, किसान खाद भंडार बहादुरपुर व शिवम फर्टिलाइजर को नोटिस जारी कर सात दिन में साक्ष्य समेत जवाब देने को कहा। टीम ने जांच के दौरान विक्रेताओं को काश्तकारों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीजों की बिक्री उचित मूल्य पर करते हुए कैश मेमो देने तथा खतौनी में दर्ज कृषक अंश के अनुसार उर्वरक बिक्री करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed