फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rahul, Priyanka Gandhi and Kishori Lal will come to Amethi on 11th

Amethi News: 11 को अमेठी आएंगे राहुल, प्रियंका गांधी व किशोरी लाल

Mon, 10 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Priyanka Gandhi and Kishori Lal will come to Amethi on 11th
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आगामी 11 जून को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी और किशोरी लाल बहादुरपुर ब्लॉक के रामपुर जमालपुर कार्यक्रम के जरिए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। अमेठी के लोगों से रिश्तों को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। नाम घोषणा के बाद गौरीगंज शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी ने रोड-शो को संबोधित करते हुए अमेठी से एक बार फिर परिवार का नाता जोड़ते हुए किशोरी लाल का समर्थन करने की अपील की थी। प्रियंका गांधी लगातार प्रचार कर लोगों के बीच अपनेपन का एहसास कराती रहीं।
विज्ञापन

राहुल गांधी व अखिलेश यादव ने नंदमहर धाम में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने जनसभा में अमेठी व रायबरेली का परिवार बताते हुए कहा था कि वह भले ही रायबरेली के सांसद रहें, लेकिन जितना काम रायबरेली के लिए होगा, उतना ही अमेठी के लिए भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में किशोरी लाल शर्मा ने जीत हासिल की थी। 11 जून को तिलोई विधानसभा के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित रामपुर जमालपुर के हिमाचल का पुरवा धन्यवाद जनसभा का आयोजन कांग्रेस कर रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अमेठी सांसद किशोरी लाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ता करने में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व किशोरी लाल शामिल होंगे। सोमवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed