{"_id":"61bd370e5a056c763005d17b","slug":"rahul-gandhi-will-undertake-a-5-km-padyatra-in-amethi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी कदमताल : लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी के लिए रवाना हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी कदमताल : लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी के लिए रवाना हो गए
Sat, 18 Dec 2021 10:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:59 AM IST
सार
राहुल कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक पांच किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे और अमेठी के लिए रवाना हो गए। राहुल कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी राहुल के साथ रहेंगी।
विज्ञापन
सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निजी सचिव किशोरीलाल शर्मा ने शुक्रवार को जगदीशपुर पहुंच कर यहां पर बन रहे मंच, ग्राउंड, पार्किंग, साउंड, सुरक्षा आदि की जानकारियां लीं।
विज्ञापन
सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय रिजर्व पुलिस के डिप्टी कमांडेंट राजेश तिवारी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस टीम मंच के माप को पूरा कराती दिखी। शनिवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ 12:30 बजे जगदीशपुर के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे
यहां से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए दो घंटे में पांच किलोमीटर दूर हारीमऊ पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे। हारीमऊ में जनसभा स्थल पर मंच आदि के साथ जगदीशपुर के रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेरिकेडिंग आदि का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया।
राहुल की पदयात्रा व जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा, राहुल गांधी के प्रतिनिधि केके बैजू, प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह व एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल के अलावा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, एमएलसी दीपक सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविदत्त मिश्र क्षेत्र में सक्रिय रहे।