फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rahul Gandhi to undertake padyatra from Jagdishpur to Harimau

जगदीशपुर से हारीमऊ तक पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to undertake padyatra from Jagdishpur to Harimau
जगदीशपुर (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। राहुल कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी राहुल के साथ रहेंगी।
विज्ञापन

सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। तैयारियों का जायजा लेने रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निजी सचिव किशोरीलाल शर्मा ने शुक्रवार को जगदीशपुर पहुंच कर यहां पर बन रहे मंच, ग्राउंड, पार्किंग, साउंड, सुरक्षा आदि की जानकारियां लीं। सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय रिजर्व पुलिस के डिप्टी कमांडेंट राजेश तिवारी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस टीम मंच के माप को पूरा कराती दिखी। शनिवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ 12:30 बजे जगदीशपुर के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यहां से कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए दो घंटे में पांच किलोमीटर दूर हारीमऊ पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल चार बजे लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे। हारीमऊ में जनसभा स्थल पर मंच आदि के साथ जगदीशपुर के रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेरिकेडिंग आदि का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। राहुल की पदयात्रा व जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा, राहुल गांधी के प्रतिनिधि केके बैजू, प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह व एआईसीसी सचिव सत्यनारायण पटेल के अलावा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, एमएलसी दीपक सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविदत्त मिश्र क्षेत्र में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed