{"_id":"646fa56936d263edb4037248","slug":"radiologist-went-on-medical-ultrasound-stalled-trouble-with-being-amethi-news-c-13-1-254627-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेडिकल पर गए रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड ठप होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेडिकल पर गए रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड ठप होने से परेशानी
Thu, 25 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक्सरे के लिए इंतजार करते मरीज।
गौरीगंज (अमेठी)। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर गए थे। इसके बाद वह मेडिकल पर चले गए। इससे यहां पर अल्ट्रा साउंड जांच ठप हो गई है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन वैकल्पिक प्रबंध का दावा कर रहा है।
जिला अस्पताल में वर्तमान में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर डॉ. सोमेश्वर पुरी की तैनाती है। वह अवकाश पर गए थे, बाद में वह मेडिकल अवकाश पर चले गए। इससे यहां पर अल्ट्रासाउंड की जांच ठप हो गई है। दूर दराज से आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है।
यही नहीं, अस्पताल परिसर में ही संचालित सीएचसी परिसर में एक्सरे व अन्य जांचें होती है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे यहां पर एकाएक बिजली गुल हो गई। यहां पर डिजिटल एक्सरे, हेल्थ एटीएम सहित अन्य जांच प्रभावित हो गई। करीब आधे घंटे बाद बिजली आने के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकी।
विज्ञापन
इनसेट
अब क्या करें
संग्रामपुर की सावित्री अपनी सास को लेकर जिला अस्पताल आई थी। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। पता चला कि डॉक्टर ही नहीं है। उनका कहना था कि अब क्या करें। यही दर्द टिकरिया की सुषमा का भी था। जांच न हो पाने के कारण उन्हें वापस होना पड़ा।
जिम्मेदार के बोल
यह बात सही है कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर गए थे। बाद में वह मेडिकल पर चले गए। इसको लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
- डॉ. बीपी अग्रवाल, सीएमएस