{"_id":"60c4faae8ebc3e429e5b4c51","slug":"purvanchal-express-way-amethi-news-lko5821797124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जल्द पूरा करें निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जल्द पूरा करें निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व गोमती नदी पर निर्मित ब्रिज का शनिवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और अपर मुख्य सचिव एवं यूपीडी के सीईओ अवनीश अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति देखी। कई बिंदुओं की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों से समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जायजा लेने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी शनिवार को अचानक बाजार शुकुल क्षेत्र के भटमऊ पहुंचे। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य को देखा और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ प्रगति की स्थिति जानी। इसके बाद गोमती नदी में निर्मित ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण प्रयोगशाला से कराने के निर्देश दिए। प्लांट स्थित सभागार में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक में कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
मंत्री सतीश महाना ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का कायम रखने और अपर मुख्य सचिव ने समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना अरविंद कुमार, चीफ जनरल मैनेजर यूपीडा अनिल पांडेय, डीएम अयोध्या अनुज कुमार झा, एएसपी विनोद पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर रामबाबू समेत कई अधिकारी मौजूद थे।