फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Purchase of 35 quintals of wheat from a center after 33 days

Amethi News: 33 दिनों बाद एक केंद्र से 35 क्विंटल गेहूं की खरीद

Wed, 03 Apr 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 35 quintals of wheat from a center after 33 days
किसान का माला पहनाकर स्वागत करते अ​धिकारी।
अमेठी। जिले में खरीद केंद्रों को खुले 33 दिन बीतने के बाद मंगलवार को एक केंद्र पर बोहनी हुई, जबकि अन्य केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। जिले में गेहूं बिक्री करने के लिए 3953 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। जिसमें 2684 किसानों के सत्यापन हो चुका है। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए एक मार्च से 15 जून तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। जिले को 80 हजार मीट्रिक टन (आठ लाख क्विंटल) खरीद का लक्ष्य मिला है। गेहूं खरीद के लिए 92 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

प्रति हेक्टयर 30.75 क्विंटल का पैदावार की संभावना
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एक लाख 29 हजार 616 हेक्टेयर गेहूं की फसल की बोआई की गई है। जिसमें अनुमानित उत्पादन करीब तीन लाख 93 हजार 514 मीट्रिक टन संभावित है। वही प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन 30.75 क्विंटल का अनुमान है।
विज्ञापन



जायस मंडी स्थित क्रय केंद्र पर हुई बोहनी
जिले की जायस मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को 33 दिन बाद पहली बोहनी हुई। मंडी पर आए एक किसान का 35 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अधिकारियों ने किसान का माला पहनाकर स्वागत करते हुए खरीद का उद्घाटन किया। इस मौके मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पांडेय, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी एसएन पांडेय और जिला विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से घट रहा गेहूं का बाजार भाव
खुले बाजार में गेहूं के बाजार भाव में तेजी से गिरावट आ रही है। 31 मार्च को जहां गेहूं का बाजार भाव 2350 रुपये था। मंगलवार को गेहूं का बाजार भाव 2275 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
गेहूं के बाजार भाव में यदि गिरावट रही तो निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में समस्या नहीं आएगी। अभी तक सरकारी और बाजार भाव बराबर होने से किसान अपनी सहूलियत को देखते हुए बाजार को ज्यादातर दिए देने की बात कह रहे हैं। किसानों का कहना है बिना किसी परेशानी के आसानी से फसल की बिक्री और नकद रुपया मिल जाता है। यदि आढ़ती स्टाॅक सीमा, गेहूं खरीद को लेकर सख्ती पर असमंजस में हैं।


गेहूं की खरीद में आएगी तेजी
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले को आठ लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है। गेहूं खरीद के लिए कुल 92 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जायस केंद्र पर आज 35 क्विंटल गेहूं खरीद की गई। उन्होंने बताया किसान आ रहे हैं, उनकी उपज तैयार हो रही है। एक सप्ताह में गेहूं खरीद में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed