फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Punjab Mail and six other trains cancele

Amethi News: पंजाब मेल व अन्य छह ट्रेनें निरस्त

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail and six other trains cancele
गौरीगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज सहित अन्य स्टेशनों से दिल्ली, अमृतसर व हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए शनिवार का दिन परेशानी भरा रहा। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस संग अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर संचालित वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद बिहार जनसाधारण एक्सप्रेस, अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और अप व डाउन हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल का संचालन शनिवार को निरस्त रहा।
विज्ञापन


दिल्ली की यात्रा करने वाले मुसाफिर स्टेशन पहुंचे तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई। दिल्ली के लिए कोई भी ट्रेन न होने से यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और अप व डाउन हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल निरस्त होने से बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, हरिद्वार व देहरादून के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाते हुए नई तिथि का टिकट बुक करवाया।

शनिवार को पुरी-आनंद बिहार नीलांचल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से गौरीगंज आई। आनंद बिहार-मालदा टाउन दो घंटे, योगनगरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, भोपाल-प्रतापगढ़ व लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर एक-एक घंटे की देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से लेकर एक घंटे की देरी से संचालित हुईं।


स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के चलते पंजाब मेल सहित अन्य सात ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed