फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   prv police amethi number one

Amethi News: कम समय में तत्काल पहुंचने से पहले नंबर पर आई पीआरवी

Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
prv police amethi number one
गौरीगंज (अमेठी)। 112 मुख्यालय की ओर से मार्च माह के रिस्पांस टाइम की रैंकिंग जारी की गई है। जारी सूची में जिला जोन में पहले तो प्रदेश में 15वें स्थान पर है।
विज्ञापन

किसी भी विवाद, घटना, दुर्घटना व आपराधिक वारदात पर तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से डायल 112 सेवा संचालित की जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस सहायता मुहैया कराते हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यालय द्वारा मार्च माह की रैंकिंग सूची जारी की गई। जारी सूची में सूचना पर रिस्पांस देने में जिले को जोन में पहला स्थान मिला है। सूची के अनुसार शहरी क्षेत्र में 8.48 मिनट तो ग्रामीण क्षेत्र में 8.56 मिनट रिस्पांस टाइम दर्शाया गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि मार्च में जिले की पीआरवी को कुल 6,319 इवेंट मिले थे। डायल 112 कर्मी न्यूनतम समय में पहुंचे और सहायता मुहैया कराई। कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रिस्पांस पहुंचाने का औसतन रिस्पांस टाइम 8.54 मिनट दर्ज किया गया है। एसपी ने डायल 112 प्रभारी समेत सभी कर्मियों को बधाई देते हुए और लगन से काम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed