फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protested and demanded to declare the district drought affected

Amethi News: प्रदर्शन कर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की

Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Protested and demanded to declare the district drought affected
अमेठी। छुट्टा मवेशी, बिजली कटौती, सूखा ग्रस्त जिला घोषित किए जाने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई है। नव भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय की अगुवाई में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर 18 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौेंपा। बताया कि अमेठी, गौरीगंज, जामो, भेटुआ, संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छुट्टा मवेशियों का आतंक है। किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा मवेशियों को गो-शाला में संरक्षित कराया जाए। अघोषित कटौती दूर की जाए, जिससे किसान अपने धान की फसलों की रोपाई व सिंचाई कर सकें। मीटर रीडिंग के मुताबिक बिजली बिल दिया जाए।
विज्ञापन

जिले को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने को लेकर शासन को पत्र भेजा जाए। राशन घटतौली बंद किए जाने, सभी पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने सहित 18 मांगे हैं। इस मौके पर बजरंग सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, चौबे शर्मा, राम दुलारे, राम अंजोर, मोहम्मद जमा, मोबीन, छेदीलाल, पुप्पा, शीतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed