फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest of traders

मंडी टैक्स समाप्त करने को सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 19 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
protest of traders
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से मंडियों के बाहर शुल्क समाप्त करने के बाद भीतर जाने पर शुल्क वसूले जाने तथा यूजर टैक्स से परेशान व्यापारी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा। व्यापारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारी प्रदर्शन पर उतर आए। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में जायस स्थित मंडी समिति कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे मंडी सचिव को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में भारत सरकार व प्रदेश की ओर से मंडी के बाहर मंडी शुल्क को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए मंडी के भीतर शुल्क वसूली पर नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने मंडी कारोबारियों का मंडी शुल्क व लाइसेंस समाप्त करने तथा व्यापारियों की ओर से दुकान का किराया देने पर यूजर टैक्स को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने परेशानी से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से जल्द मांगे पूरी करने को कहा है। ज्ञापन में मंडी के भीतर शुल्क व यूजर टैक्स समाप्त नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रवीण कुमार, अजय अग्रवाल, सोनू सिंघल, छेदीलाल अग्रहरि, मोहम्मद फहीम व कन्हैयालाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed