{"_id":"5e5ff28f8ebc3eebc432a5b0","slug":"protest-of-bjp-workers-amethi-news-lko51207006","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाईयों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाईयों ने किया हंगामा
विज्ञापन
गौरीगंज : पुलिस बैरियर गिराते भाजपाई व रोकती पुलिस।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ट्रस्ट के नाम की गई किसानों की भूमि वापस कराने को लेकर प्रदर्शन पर उतरे भाजपाई बुधवार को पुलिस बैरियर गिराते हुए जबरन कांग्रेस कार्यालय में घुस गए। भाजपाई जब राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे तो कार्यालय में मौजूद कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। हालांकि स्थिति ज्यादा खराब होती इससे पहले मौजूद पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद भाजपाइयों को कार्यालय से बाहर निकाल गेट बंद कर दिया। काफी देर तक दोनों ओर से नारेबाजी होती रही।
राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कौहार स्थित सम्राट साइकिल कारखाना में विस्थापित किसानों की भूमि वापस करने को लेकर भाजपाई बड़ी संख्या में बुधवार को सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचते ही भाजपाई नारेबाजी करते हुए मौजूद पुलिस फोर्स को धक्का देते हुए लगाए गए बैरियर को गिराकर कांग्रेस कार्यालय गेट पर पहुंच गए। वहां मौजूद फोर्स ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन भाजपाई जबरन कांग्रेस कार्यालय में घुस गए।
भीतर घुसते ही भाजपाइयों ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए नारेबाजी की और मांग पत्र दीवार में चस्पा कर दिए। इस पर कार्यालय में मौजूद कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। हालांकि सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर पुलिस फोर्स की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर कर गेट बंद करा दिया। काफी देर तक दोनों दलों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही। बाद में अफसरों के समझाने के बाद भाजपाई वापस चले गए, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने की अभद्रता : प्रदीप सिंघल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि भाजपाई बुधवार को उस समय उनके कार्यालय में जबरन घुसकर सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे जब वह संगठन की बैठक कर रहे थे। कहा कि बावजूद इसके उनकी ओर से गांधीवादी नीति के तहत उनकी अभद्रता सुनी गई। पिछले 28 फरवरी को माह भर चलाए गए कार्यक्रम में मिली शिकायतों का ज्ञापन अमेठी सांसद के अस्थाई आवास पर देने के लिए पहले से सूचना देकर उनके आवास पर गए थे। आवास पर किसी के नहीं होने के चलते उसे चस्पा कर वापस आ गए थे।
आरोप निराधार : दुर्गेश तिवारी
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने कहा कि अभद्रता का आरोप निराधार है। हम लोग सोनिया व राहुल गांधी की ओर से राजीव गांधी ट्रस्ट के नाम कौहार में किसानों की हड़पी गई भूमि को वापस किए जाने संबंधी ज्ञापन देने गए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञापन लेने नहीं आए फिर भी हम लोग सड़क मार्ग से नीचे नहीं गए। कुछ कार्यकर्ता उनके कार्यालय तक चले गए हों तो भीड़ के चलते उन्हें नहीं देख सका।